यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने शुक्रवार को अपनी आगामी होम प्रोडक्शन फिल्म “सैयारा” का टीजर जारी किया। इसमें अभिनेत्री अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन "आशिकी 2" और "एक विलेन" फेम मोहित सूरी ने किया है। इसमें अनीत पड्डा भी हैं, जिन्होंने वेब सीरीज "बिग गर्ल्स डोंट क्राई" और काजोल-स्टारर फिल्म "सलाम वेंकी" में अभिनय किया है। वाईआरएफ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में एक मिनट 15 सेकंड का टीजर साझा किया, जो अहान और अनीत द्वारा निभाए गए एक युवा जोड़े की मोहब्बत, दिल टूटने और जज्बाती सफर को दिखाता है।
पोस्ट में लिखा है, "एक गहरी प्रेम कहानी, जो आपका दिल तोड़ेगी भी और उसे जोड़ने की कोशिश भी करेगी... #Saiyaara 18 जुलाई को सिर्फ सिनेमाघरों में। #AhaanPanday #AneetPadda @mohit11481 #AkshayeWidhani" ‘सैयारा’ का निर्माण वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा किया गया है और ये 18 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होगी।
यश राज फिल्म्स ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी किया
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.