Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अपने आने वाले बच्चे को संस्कृति-परंपराओं के करीब रखना चाहती हैं यामी

यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर चर्चा में है। फिल्म में उनके किरदार की खूब सराहना की जा रही है। इस बीच यामी अब जल्द ही मां भी बनने वाली है। हाल ही में एक Interview में यामी ने अपने होने वाले बच्चे को लेकर एक बात कहीं है । उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को वे संस्कृति और परंपराओं के करीब रखना चाहती है। 

यामी कहती है 'मुझे लगता है कि एक माता-पिता के रूप में आप हमेशा चाहते हैं कि आपका बच्चा उन्हीं परंपराओं और रीति-रिवाजों में बड़ा हो, जिसमें आप पले-बढ़ हो। आदित्य और मैं भी ऐसा ही चाहेंगे'।