Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

‘हक़’ में दिखेगी यामी-इमरान की दमदार जोड़ी, शाहबानो केस से प्रेरित कहानी

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम पहली बार साथ नज़र आने वाले हैं फिल्म ‘हक़’ में। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसकी कहानी मशहूर शाहबानो केस से प्रेरित है। फिल्म का टीज़र मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है और यह 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म को जंगली पिक्चर्स ने इंसॉम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। निर्देशन किया है सुपर्ण एस वर्मा ने, जो ‘द फैमिली मैन’ और ‘सिर्फ एक बंदा काफ़ी है’ जैसी चर्चित प्रोजेक्ट्स बना चुके हैं।

हक़ एक महिला की कहानी है, जिसे उसका पति छोड़ देता है। लेकिन वह चुप नहीं बैठती और अपने बच्चों के साथ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाती है। वह सेक्शन 125 के तहत अपना हक़ मांगती है। फिल्म सवाल उठाती है – क्या न्याय सबके लिए समान होना चाहिए? क्या देश को एक समान सिविल कोड (Uniform Civil Code) की ज़रूरत है?

इस फिल्म में यामी गौतम एक मुस्लिम महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अन्याय और समाज की रूढ़ियों के खिलाफ खड़ी होती है। वहीं इमरान हाशमी उनके साथ अहम रोल में दिखेंगे। फिल्म की कहानी पहले एक प्रेम कथा की तरह शुरू होती है, लेकिन आगे चलकर यह व्यक्तिगत विवाद से निकलकर आस्था, पहचान और क़ानून की बड़ी बहस में बदल जाती है।

‘हक़’ में यामी और इमरान के अलावा शीबा चड्ढा, डेनिश हुसैन और असीम हत्तंगड़ी भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।