Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाने के साथ काम करना पसंद करूंगी: नित्या मेनन

एक्ट्रेस नित्या मेनन का कहना है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो विक्रमादित्य मोटवाने जैसे निर्देशकों के साथ काम करना पसंद करेंगी क्योंकि "लुटेरा" उनकी पसंदीदा फिल्म है। नित्या मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी जानती हैं और उन्होंने इन सभी भाषाओं की फिल्में की हैं। वो क्षेत्रीय और भाषाई सीमाओं को पार करने वाली कहानियों पर अलग-अलग रीजन के लोगों के साथ काम करना चाहती हैं।

मेनन ने हाल ही में मानसी पारिख ('कच्छ एक्सप्रेस') के साथ "थिरुचित्राम्बलम" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। "अला मोदालैंडी", "ओ कधल कनमनी", "उस्ताद होटल", "बैंगलोर डेज" और "मेर्सल" जैसी हिट फिल्मों के लिए जानी जाने वाले एक्ट्रेस ने "मिशन मंगल" से हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की।

मेनन की अपकमिंग फिल्म किरुथिगा उदयनिधि के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी "कधलिक्का नेरामिलई" है। इसमें वो जयम रवि के साथ दिखाई देंगी।