Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

आखिर क्यों रो पड़े दिलजीत दोसांझ

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ उन स्टार्स में से है जिन्हें हर कोई काफी पसंद करता है।  उन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता है। दिलजीत जल्द ही फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आएंगे। इसी बीचमूवी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान वो इमोशनल नजर आए. ऐसे में उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। 

इम्तियाज अली अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते दिखे। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने पहले से बहुत कुछ हासिल कर लिया है। मगर वो आगे भी बहुत कुछ हासिल करेंगे। दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को इम्तियाज अली ने खास बताया। इसी के बाद दिलजीत इमोशनल हो गए और रोते हुए नजर आए।