Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

विवेक अग्निहोत्री ने बदला 'द दिल्ली फाइल्स' का टाइटल, 'द बंगाल फाइल्स' होगा नाम

फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' का नया नाम 'द बंगाल फाइल्स' कर दिया गया है। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी अभिनीत ये फिल्म पांच सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का आधिकारिक पोस्टर साझा किया और इसके नये नाम की घोषणा की। 

अग्निहोत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "बड़ी घोषणा। 'द दिल्ली फाइल्स' अब 'द बंगाल फाइल्स' है। फिल्म का टीजर इस गुरुवार, 12 जून 2025 को आ रहा है और पांच सितंबर 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" 

'द बंगाल फाइल्स' 1940 के दशक के दौरान अविभाजित बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। अग्निहोत्री इससे पहले ‘द ताशकंत फाइल्स’ (2019) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) बना चुके हैं।