Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Virat Kohli ने वीडियो कॉल पर Anushka Sharma के साथ मनाई जीत की खुशी

Virat Kohli और Anushka Sharma फैंस के फेवरेट कपल में से एक हैं। हर बार विराट का मैच देखने अनुष्का स्टेडियम में नजर आती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं था एक्ट्रेस अनुष्का  बेटे को जन्म देने के बाद से  विराट कोहली के साथ लंदन में ही रह रही थी  । विराट आईपीएल के लिए कुछ दिन पहले ही इंडिया आए। 

इंडियन प्रीमियर लीग‌ में हर साल पति-पत्नी के स्पेशल मोमेंट  देखने को मिलते हैं। कभी अनुष्का और विराट कोहली एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते हुए नजर आते है , तो कभी मैच हारने के बाद दोनों गले मिलते हुए दिखते है। इस बार अनुष्का मैच देखने इंडिया नहीं आईं। लेकिन विराट ने उन्हें वीडियो कॉल जरूर करी। सोशल मीडिया पर विराट का वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। 

कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा कर जीत दर्ज‌ कर दी है। इस जीत के बाद खुशी से भरे विराट कोहली ने लंदन में अपनी फैमिली को कॉल किया और उनके साथ अपनी हैप्पीनेस को शेयर किया।