Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

लाखों में है वायरल डॉली चायवाले की नेटवर्थ

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिससे आम से आम इंसान कुछ अतरंगी चीजे करके मिनटों में फेमस हो जाता है, आज के जमाने में हर कोई सोशल मीडिया यूज करता है और उस पर काफी ऐक्टिव भी रहता है। कभी अजब गजब ट्रेंड बन जाता है तो किसी की विडियो इतनी फेमस हो जाती है कि उसे बड़े ही कम समय में काफी ज्यादा फेम मिल जाता है। आज हम एक ऐसी ही विडियो के बारे में बात करने वाले है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रही है। 

दरअसल ये विडियो है मशहूर डॉली चायवाले का, जिसमें बिल गेट्स वन चाय प्लीज कहते हुए नजर आरहे है। डॉली पिछले 16 सालों से महाराष्ट्र के नागपुर में चाय की टपरी लगा रहे हैं। कई सेलिब्रिटी भी डॉली की चाय के दीवाने हैं डॉली चाय की टपरी से अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं, और वो करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों बिल गेट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। बिल गेट्स जब भी भारत आते हैं तो हमेशा कोई ऐसी वीडियो या फोटो साझा करते हैं जो चर्चा का विषय बन ही जाती है।