Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

Malaika Arora के पिता के सुसाइड को लेकर मीडिया पर विजय वर्मा ने जताई नाराजगी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने पिता अनिल मेहता के अचानक निधन से टूट गई हैं। इसका अंदाजा एक्ट्रेस की उस पोस्ट से लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने अपने पिता को खोने का गम जाहिर किया था। बता दें कि एक्ट्रेस के पिता ने बुधवार की सुबह कथित तौर पर अपने घर की बालकनी से कूदकर जान दे दी थी।

अचानक हुई इस अनहोनी से अरोड़ा फैमिली को गहरा सदमा लगा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मलाइका अरोड़ा के लिए ये वक्त सबसे मुश्किल है। दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा उनके सपोर्ट में आए हैं और एक्ट्रेस के लिए मीडिया से खास गुजारिश की है।

बता दें कि ‘मिर्जापुर’ एक्टर विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मलाइका अरोड़ा और उनके शोकाकुल परिवार के लिए मीडिया से खास गुजारिश की है। एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए मीडिया से ‘विनम्रता’ बनाए रखने की अपील की है।