Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

आर्यन खान की वेब सीरीज के सेट का वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. वो काफी पॉपुलर हैं।  वो जल्द ही अपनी पहली डायरेक्टोरियल वेब सीरीज लाने वाले हैं जिसको 'स्टारडम' नाम दिया गया है। इसकी कहानी एक युवा लड़के पर होगी, जो फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का जुनून लिए मुंबई आता है और बहुत नाम कमाता है. सीरीज को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। अब आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

हालांकि वीडियो में देखा जा रहा है कि सीरीज के सेट को छिपाए जाने की कोशिश की जा रही है. क्योंकि वो इसे पब्लिक नहीं करना चाहते हैं। इसलिए सेट पर दो बड़ी छतरियां लगाई गई हैं. लेकिन फिर भी वीडियो में आर्यन खान को सेट पर घूमते हुए कैमरे में कैद किया गया।