Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

आयुष्मान की फिल्म ‘विक्की डोनर’ फिर से होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘विक्की डोनर’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है। शूजित सरकार की निर्देशित ये फिल्म 2012 में बड़े पर्दे पर आई थी। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म के साथ निर्माण जगत में कदम रखा था। दिल्ली की पृष्ठभूमि पर बनी ‘विक्की डोनर’ आयुष्मान और यामी दोनों की पहली हिंदी फिल्म थी। 

‘स्पर्म डोनेशन’ जैसे अनोखे विषय की वहज से ये उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही थी। इसे तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले थे। यामी ने सोशल मीडिया ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म के फिर रिलीज होने की मंगलवार को जानकारी दी। 

उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘‘वे फिल्म जहां से हमारी शुरुआत हुई। सिनेमाघरों में फिर से मिलते हैं। तारीख याद रखें...18 अप्रैल।’’ फिल्म में अन्नू कपूर, डॉली अहलूवालिया और कमलेश गिल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसको ‘पीवीआर-आइनॉक्स क्यूरेटेड शो’ के तहत फिर से रिलीज किया जा रहा है।