Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

बॉलीवुड एक्टर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम

मेरठ के लिसाड़ी गेट के प्रहलाद नगर के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने सोमवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक्टर की बॉडी उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी देखकर परिवार वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों के अनुसार मृतक एक्टर कुछ समय से आर्थिक तंगी से डिप्रेशन में थे। इसी के चलते एक्टर ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

आपको बता दें बॉलीवुड में पिछले कई सालों से एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट देने वाले मेरठ के लिसाडी गेट इलाके के प्रहलाद नगर के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार एक्टर काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और डिप्रेशन में भी थे। कुछ दिन पूर्व ही कलाकार ललित मनचंदा मुंबई से लौटे थे। बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा के परिवार वालों ने उनकी बॉडी को फांसी के फंदे पर लटका देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्टर की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।