अभिनेता आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को ट्रेलर जारी किया। इस फिल्म के साथ आमिर तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 'सितारे जमीन पर' साल 2007 की सुपरहिट फिल्म "तारे जमीन पर" का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें दर्शकों को कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
फिल्म की टैगलाइन 'सबका अपना अपना नॉर्मल' है। इस फिल्म का निर्देशन "शुभ मंगल सावधान" से मशहूर हुए आर. एस. प्रसन्ना ने किया है और आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "1 टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी यात्रा। #सितारेजमीनपर #सबकाअपनाअपनानॉर्मल देखें, 20 जून को सिर्फ सिनेमाघरों में।"
प्रेस रिलीज के मुताबिक, "सबका अपना अपना नॉर्मल" टैगलाइन वाली ये फिल्म 'स्पेशल चाइल्ड' की कहानी है। जिसमें समाज को उन्हें अपनाने के महत्व पर जोर देती है। "सितारे जमीन पर" में आमिर एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो बौद्धिक अक्षमताओं वाले 10 लोगों बास्केटबॉल मैच के लिए ट्रेन करते हैं। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। इसके अलावा कुछ नए कलाकार जैसे अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी हैं।
अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.