Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की अगली फिल्म "थुडारम" का ट्रेलर रिलीज

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी फिल्म "एल2: एम्पुरान" का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म "थुडारम" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। "थुडारम" में वो टैक्सी ड्राइवर का किरदार निभा रहे हैं। "सऊदी वेल्लक्का" और "ऑपरेशन जावा" जैसी फिल्मों के निर्देशक थरुन मूर्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर बुधवार को जारी किया गया।

2009 की "सागर अलियास जैकी रीलोडेड" के बाद मोहनलाल और शोभना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री अब "थुडारम" में देखने को मिलेगी। मोहनलाल फिल्म में शनमुगम नाम के एक टैक्सी-ड्राइवर की भूमिका में हैं, जो अपने वाहन से बेइंतहा प्यार करता है और उसकी केयर करता है।

मोहनलाल अपनी 2019 की हिट "लूसिफ़ेर" की सीक्वल "एल2: एम्पुरान" में स्टीफन नेदुम्पल्ली उर्फ ​​खुरेशी अब्राम की अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं। "एल2: एम्पुरान" 27 मार्च को रिलीज होगी।