Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

रामायण में यश की पत्नी का किरदार निभाएगी ये एक्ट्रेस

रणबीर कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली है, इसे लेकर तरह-तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी को छोड़कर फिल्म में अबतक कोई भी एक्टर्स फाइनल नहीं किए गए हैं। इसी बीच फिल्म में मंदोदरी की एंट्री हो गई है। 

बता दें कि यश फिल्म में रावण का किरदार निभा सकते हैं वही साक्षी तंवर की भी फिल्म में एंट्री हो चुकी है. ऐसा कहा जा रहा है कि, उन्हें मंदोदरी का किरदार निभाने के लिए फाइनल किया है. यानी वो फिल्म में यश की पत्नी का रोल प्ले करेंगी।