Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

एग्जाम खत्म होने की खुशी में बच्ची ने डांस करते हुए घर में ली एंट्री

परीक्षाओं के खत्म होने के बाद आखिर किसको खुशी नहीं होती, ऐसा लगता है मानो आजादी सी मिल गई हो। परीक्षाओं के खत्म होने के बाद बच्चों को स्कूल जाने से छुट्टी मिल जाती है। हाल ही में ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर देखने को मिल है। 

सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक बच्ची का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची के चेहरे पर एग्जाम खत्म होने की खुशी साफ नजर आ रही है। 

वीडियो में एक बच्ची अपना आखिरी पेपर देकर घर पहुंचती है। घर में पहले से ही 'जमाल कुडू' गाना बज रहा था। इस गाने की धुन सुनते ही बच्ची स्कूल बैग को सिर पर रखकर डांस करने लग जाती है। बच्ची का ये वीडियो देखते ही देखते खूब वाइरल हो गया है।