Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

फिल्म ‘धड़कन’ अगले हफ्ते सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी

अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेता सुनील शेट्टी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘धड़कन’ 23 मई को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 अगस्त 2000 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

‘धड़कन’ फिल्म में अंजलि (शिल्पा) देव (सुनील) से प्यार करती है, लेकिन उसके परिवार द्वारा उसकी शादी राम (अक्षय) से करवा दी जाती है। सालों बाद देव लौटता है, लेकिन चीजें जटिल हो जाती हैं और अंजलि अब राम से प्यार करने लगती है।

मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह फिल्म अब ‘बॉलीवुड की प्रतिष्ठित फिल्मों का जश्न मनाने के लिए विशेष स्क्रीनिंग पहल’ के हिस्से के रूप में सिनेमाघरों में फिर से आ रही है। ‘धड़कन’ फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया है और गीत समीर ने लिखे हैं। इस फिल्म को भारत में चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा।