Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

बॉलीवुड में दिखी ईद की रौनक

आज हर जगह ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी ईद के दिन खूब रौनक देखने को मिल रही है। इस अवसर पर तमाम बॉलीवुड सितारे खुशियां मना रहे हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को ईद की बधाई भी दी है। 

ईद के अवसर पर आमिर अपने दोनों बेटों-जुनैद और आजाद के साथ नजर आए। आमिर, जुनैद और आजाद तीनों पैपराजी से मिले और साथ में फोटो खिंचवाई। इस बीच आमिर खान ने मिठाई भी बांटी। तीनों पिता-पुत्र सफेद रंग के कुर्ते पाजा में नजर आए।  

सोहा अली खान ने भी ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह बेटी इनाया के साथ नजर आ रही हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी ईद की बधाई दी है। उनके अलावा शाहिद कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईद की बधाई देते हुए पोस्ट साझा की है। साथ ही मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेता अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी ने भी ईद पर मुबारकबाद दी है।