अभिनेता आर. माधवन और नयनतारा स्टारर "टेस्ट" चार अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये घोषणा गुरुवार को की गई। ये फिल्म एक क्रिकेट ड्रामा है। फिल्म में सिद्धार्थ और मीरा जैस्मीन भी हैं। ये वाईनॉट स्टूडियोज के संस्थापक और निर्माता एस. शशिकांत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।
शशिकांत ने कहा कि वो नेटफ्लिक्स के आभारी हैं, जिससे उनका “टेस्ट” बनाने का विजन साकार हो पाया। उन्होंने कहा, “एक निर्माता के रूप में कई सालों तक कहानियों को संजोने के बाद, ‘टेस्ट’ के लिए निर्देशक की कुर्सी पर बैठना रोमांचकारी था। ये फिल्म इशारा करती है कि कैसे जीवन ही सबसे बड़ी परीक्षा है।"
निर्देशक ने ये भी कहा, "तीन दमदार कलाकारों - आर. माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ को पहली बार एक साथ लाने से ये और भी खास हो गई है।" “टेस्ट” का निर्माण चक्रवर्ती रामचंद्र के साथ शशिकांत ने किया है।
Test OTT: आर माधवन और नयनतारा की फिल्म ‘टेस्ट’ की रिलीज डेट का एलान
You may also like
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने शेयर की संगीत नाइट्स की खूबसूरत तस्वीरें.
सूर्या की नई फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' का पोस्टर जारी, जुलाई में होगी रिलीज.
दुबई में फंसीं अभिनेत्री सोनल चौहान ने PM मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मांगी मदद.
अरिजीत सिंह ने अपना नया गाना 'रैना' किया रिलीज.