Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

जॉन की फिल्म वेदा का टीजर हुआ लॉन्च

बॉलीवुड के बॉडी बिल्डर कहे जाने वाले वाले जॉन अब्राहम अपनी अप्कमींग  फिल्म 'वेदा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल की ऐक्टर की ये पहली मूवी है। फिल्म में जॉन एक्शन मोड में नजर आने वाले है, उनके साथ शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का जॉन के सभी फेंस बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। मूवी 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

अभी हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने मूवी का टीजर भी लॉन्च कर दिया है। टीजर की शुरुआत में शरवरी की एंट्री होती है, फिल्म में वो वेदा का किरदार निभा रही है जो विद्रोही बन सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाती हुई दिखाई दे रही है। टीजर में आगे जॉन धमाके के साथ एंट्री लेते है और फूल एक्शन मोड में दुश्मनों का खात्मा करते है। तमन्ना भाटिया की भी थोड़ी सी झलक टीजर में दिखाई गई है।