Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

इस दिन रिलीज होगा ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का टीजर

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी 'फाइटर' का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हाल ही में इस मूवी से ऋतिक रोशन समेत तमाम स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आए हैं।

'फाइटर' के फर्स्ट लुक पोस्टर्स की चर्चा के बीच मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर 'फाइटर' के टीजर को लेकर एक अनाउंमसेंट वीडियो शेयर किया है। जिसके बैकग्राउंड में फिल्म के टीजर रिलीज पर अपडेट दिया जा रहा है। जिसके चलते ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की इस फिल्म का टीजर 8 दिसंबर यानी कल शुक्रवार को सुबह 11 बजे रिलीज किया गया है।

फिल्म 'फाइटर' का डायरेक्शन शाह रुख खान की 'पठान' को बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया है। 'फाइटर' से पहले सिद्धार्थ ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर' को बना चुके हैं। ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि 'फाइटर' में एक्शन अपने हाई लेवल पर देखने को मिलेगा। गौर करें 'फाइटर' की रिलीज डेट की तरफ ये तो मूवी अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।