तमिल सिनेमा स्टार नयनतारा ने सोमवार को अपने 40वें जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म "रक्कई" का ऐलान किया। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस पीरियड एक्शन फिल्म का टाइटल टीजर शेयर किया।
कैप्शन में लिखा- "ऐसे देश में जहां न्याय सिर्फ एक स्मृति है.. वहां एक मां रहती थी जिसकी दुनिया उसका बच्चा थी.. लेकिन जब उसकी बेटी की जान को एक राक्षस से खतरा होता है.. तो वह भागती नहीं है.. वह लड़खड़ाती नहीं है। इसकी बजाय, वो जंग का ऐलान करती है।''
इसके दो मिनट 34 सेकंड के टीजर में नयनतारा ऐसी महिला के किरदार में दिख रही हैं जो अपने बच्चे की रक्षा के लिए पुरुषों की भीड़ के खिलाफ लड़ती नजर आती हैं। "रक्कई" को फिल्ममेकर सेंथिल नल्लासामी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसे ड्रमस्टिक्स प्रोडक्शंस और मूवीवर्स स्टूडियो मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।
तमिल एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने जन्मदिन पर नई फिल्म 'रक्कई' का ऐलान किया, शेयर किया टीजर
You may also like
अहान शेट्टी की नई फिल्म 'Sanki' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में होगी शुरू, 2027 में होगी रिलीज.
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.