Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

सुष्मिता सेन ने मुझे मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन से बाहर जाने को कहा

उर्वशी रौतेला प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि अपनी पर्शनल लाइफ के चलते हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं इस बार भी वो अपने बयान को लेकर लाइमलाइट में आ गई  हैं। उर्वशी रौतेला ने सुष्मिता सेन को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।  

हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अपने शुरुआती दिनों को लेकर कुछ मजेदार बातें कहीं। यह सभी जानते हैं कि उर्वशी रौतेला दो बार मिस यूनिवर्स बनने वालीं इकलौती भारतीय हैं। उर्वशी ने 2012 में 'मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन' में भारत से हिस्सा लिया था। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे 1994 में मिस यूनिवर्स जीतने वलीं सुष्मिता सेन ने 2012 में उन्हे मिस यूनिवर्स इंडिया में विनर की रेस से बाहर जाने को कहा था। उर्वशी ने बताया, ''जब मैंने 2012 में पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया जीता, तो उस कॉम्पटीशन की एक आयु सीमा थी। आयु सीमा 18 वर्ष थी। मैं आयु सीमा से 24 दिन कम थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उम्र सीमा के कारण सुष्मिता ने सीधे उनसे अपना ताज देने के लिए कहा।