Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

सनी देओल ने किया बॉर्डर-2 का ऐलान, लिखा- फौजी अपना वादा पूरा करने आ रहा है

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट बॉर्डर-2 की अनाउंसमेंट कर दी है। सनी देओल ने गुरुवार को 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म "बॉर्डर" के 27 साल पूरे होने पर फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया।  सनी देओल ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अनाउंस किया बॉर्डर-2 आ रही है फैन्स के कमेंट्स की लाइन लग गई। सनी ने अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से। भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म।

बता दें कि सनी की इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट करने वाले हैं। 13 जून, 1997 को रिलीज हुई "बॉर्डर" 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की घटनाओं पर आधारित है। इसमें सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर के साथ कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी जैसे कलाकार भी थे। 

1997 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से शामिल इस फिल्म की लोकप्रियता इसके गानों से बढ़ी, जिन्हें जावेद अख्तर ने लिखा और अनु मलिक ने कंपोज किया।