Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'जाट' की रफ्तार, कमाए सिर्फ इतने करोड़

अभिनेता सनी देओल की हालिया रिलीज "जाट" ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन 'जाट' ने 11.6 करोड़ रुपये कमाए।

प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "#JAAT ने 2 दिनों में 20.1 करोड़+ घरेलू जीबीओसी जमा किए। एक ब्लॉकबस्टर वीकेंड लोड हो रहा है। #JAAT के लिए अभी अपनी टिकटें बुक करें! #BaisakhiWithJaat में एक्शन सुपरस्टार @iamsunnydeol मुख्य भूमिका में हैं। @megopichand द्वारा निर्देशित @MythriOfficial @peoplemediafcy और @ZeeStudios_ द्वारा निर्मित। @MusicThaman मास बीट।"

फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और सैयामी खेर भी हैं।