Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू, निर्माताओं ने रिलीज डेट की भी घोषणा की

Border 2: जे.पी. दत्ता की 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता सनी देओल दिखाई देंगे और इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। 

फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। इस फिल्म में दत्ता के साथ टी-सीरीज के भूषण कुमार भी हैं। टी-सीरीज ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, ‘‘बॉर्डर 2 के की शूटिंग हो रही है... अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें: ‘बॉर्डर 2’, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी।’’ 

निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म ‘देशभक्ति तथा साहस’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सिंह ने इससे पहले ‘केसरी’, ‘पंजाब 1984’, ‘जट्ट एंड जूलियट’ और ‘दिल बोले हड़िप्पा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 

‘बार्डर’ फिल्म जून 1997 को रिलीज हुई थी और इसमें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को दर्शाया गया था। बॉक्स आफिस पर जमकर हिट रही इस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर भी थे। 

इसके अलावा फिल्म में सहायक कलाकारों में कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी की भी अहम भूमिका थी।