Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

'ब्राह्मणों, औरतों को बख्श दो', अनुराग कश्यप ने विवाद के बाद मांगी माफी

ब्राह्मण समुदाय के बारे में टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा होने के बाद फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने दावा किया है कि उनके परिवार और दोस्तों को ‘हत्या और बलात्कार की धमकियां’ मिल रही हैं। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया यूजर्स को जवाब देते हुए ब्राह्मण समुदाय के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। शुक्रवार शाम को 52 साल के अनुराग कश्यप फिल्म निर्माता ने ‘इंस्टाग्राम’ पर बयान पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि उनकी टिप्पणी को सही संदर्भ में नहीं लिया गया।

अनुराग कश्यप ने कहा, "मैं माफी मांगना चाहता हूं, मेरी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसका संदर्भ से हटकर अर्थ निकाला गया और जिससे नफरत फैल रही है। कोई भी बयान या हरकत ऐसी नहीं होती जिनकी वजह से संस्कारों के ठेकेदार आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को बलात्कार और हत्या की धमकियां दें।"

उन्होंने कहा, "मैंने जो कहा है, उससे पीछे नहीं हटूंगा। आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे सकते हैं। मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा। अगर आप माफी चाहते हैं, तो ये लीजिए।" इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अन्य पोस्ट में कश्यप ने विवादास्पद टिप्पणी का स्क्रीनशॉट शेयर किया। अनुराग कश्यप समाज सुधारकों ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले पर आधारित फिल्म "फुले" की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से पोस्ट कर रहे हैं।

फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने ज्योतिबा फुले और अभिनेत्री पत्रलेखा ने सावित्री बाई फुले की भूमिका निभाई है। फिल्म पिछले हफ्ते रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 10 अप्रैल को "फुले" का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज होने के बाद, ब्राह्मण समुदाय के कुछ सदस्यों ने ये कहते हुए आपत्ति जताई थी कि इसमें समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है।