Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

साउथ एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन

साउथ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल और मलयालम फिल्मों में अभिनय का जादू चलाने वाले जाने-माने अभिनेता डेनियल बालाजी अब नहीं रहे। अभिनेता का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। डेनियल बालाजी के अचानक निधन से सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री को भी बड़ा धक्का लगा है। अभिनेता का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ। दरअसल, बीते दिन उन्हें अचानक चेस्ट में पेन होने लगा था। तभी उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान अभिनेता ने दम तोड़ दिया।