मुंबई में गुरुवार को फिल्म "ग्लैडिएटर II" की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इसमें बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और एक्ट्रेस आहना कुमरा समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। सोनू सूद ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। उन्होंने टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस और शूज पहने हुए थे। वो 'ग्लेडिएटर' की ड्रेस पहने फैन के साथ पोज देते नजर आए।
आहाना कुमरा ने ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स पहनी हुई थी। साथ में स्टाइलिश हैंडबैग भी लिया हुआ था। "ग्लैडिएटर II" को रिडले स्कॉट ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी पीटर क्रेग ने लिखी है। ये ऑस्कर विजेता क्लासिक की मच अवेटेड फिल्म है।
इस फिल्म में डेनजेल वाशिंगटन, पेड्रो पास्कल, जोसेफ क्विन, फ्रेड हेचिंगर और डेरेक जैकोबी लीड रोल में हैं। भारत में ये फिल्म पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया की तरफ से शुक्रवार को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में 4डीएक्स और आईमैक्स में रिलीज हुई है।
फिल्म 'ग्लेडिएटर II' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सोनू सूद
You may also like
अहान शेट्टी की नई फिल्म 'Sanki' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में होगी शुरू, 2027 में होगी रिलीज.
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.