Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

Delhi: डीटीयू में सोनू निगम पर हुई पत्थरबाजी? सामने आए सिंगर, बताया सच

गायक सोनू निगम ने डीटीयू में आयोजित संगीत समारोह में मंच पर पत्थर और बोतलें फेंके जाने की मीडिया में आई खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। सोनू निगम ने रविवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के ‘इंजीफेस्ट 2025’ में प्रस्तुति दी थी। 

‘कल हो ना हो’, ‘सूरज हुआ मद्धम’ और ‘सोनियो’ जैसे गीतों से लोकप्रियता हासिल करने वाले सोनू निगम ने मंगलवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट शेयर कर इन खबरों की आलोचना की। सोनू ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि किसी ने मंच पर ‘वेप’ फेंक दिया था, जिसके बाद कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। उन्होंने पोस्ट की शुरुआत में कहा, “डीटीयू में पत्थर या बोतलें फेंकने जैसी कोई घटना नहीं हुई, जैसा कि मीडिया की कुछ खबरों में बताया जा रहा है।” 

सोनू ने कहा, “स्टेज पर किसी ने वेप (ई-सिगरेट) फेंका था, जो शुभांकर के सीने पर लगा और तुरंत मुझे इसके बारे में बताया गया। मैंने कार्यक्रम रोक दिया और कॉलेज के छात्रों से आग्रह किया और उन्हें हिदायत दी कि अगर ऐसा कुछ दोबारा हुआ, तो कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ेगा।” उन्होंने मजाक में कहा कि मंच पर केवल एक ही चीज मिली और वे थी हेयरबैंड।