Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

विशाल पांडे को थप्पड़ पड़ने पर बहन ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मेरे माता-पिता सदमे में है'

बिग बॉस OTT 3 में आए दिन कोई ना कोई बबाल देखने को मिलता रहता है। और जब से अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा है। तब से और ज्यादा बबाल मचा हुआ है। दरअसल विशाल पांडे ने अरमान मलिक की दूसरी पत्नि पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद अरमान मलिक अपना आपा खो बैठे और विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया। अब इस थप्पड़ के बाद विशाल पांडे के माता- पिता ने मांग की है कि अरमान मलिक के इस बरताव के बाद उन्हे घर से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। वही अब विशाल की बहन ने भी इस पूरे मामले में अपनी बात रखी है।

विशाल के माता-पिता के बाद उनकी बहन नेहा पांडे ने कहा कि उनके भाई विशाल के साथ हुई थप्पड़ की घटना ने उनके माता-पिता को बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मां इस हादसे के बाद सदमे में हैं और तब से उदास महसूस कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विशाल बचपन में कैसा था और अपने परिवार के प्रति उसका व्यवहार कैसा रहा है। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छा और शांत लड़का था। हालांकि ये भी बताया- उसे गुस्सा आता था और जब वह कॉलेज गया तो उसने अपने लिए स्टैंड लेना शुरू कर दिया।