Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

गायक सोनू निगम ने बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर माफी मांगी, कहा- 'सॉरी कर्नाटक'

मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में बेंगलुरू के एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान पर माफी मांगी है। सोनू निगम ने सोमवार शाम को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “सॉरी कर्नाटक। मेरा प्यार आपके लिए, मेरे अहं से बड़ा है। हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा।”

ये विवाद 25 अप्रैल को उस समय शुरू हुआ, जब सोनू निगम बेंगलुरू के एक कॉलेज में प्रस्तुति दे रहे थे। अपने वीडियो में गायक ने बताया कि कुछ लड़कों ने उन्हें कन्नड़ भाषा में गाने के लिए धमकाया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, "कन्नड़, कन्नड़... यही वजह है पहलगाम वाली घटना की।” उनके इस बयान को कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया।

बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस थाने में तीन मई को सोनू निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सोमवार को कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने गायक के खिलाफ 'असहयोग' अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि उनके बयान से कन्नड़ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।