Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

मेरठ महोत्सव में बारिश के बीच सिंगर नीति मोहन ने जमाया रंग, दर्शकों ने झूमकर किया डांस

मेरठ महोत्सव में बालीवुड सिंगर नीति मोहन की परफार्मेंस दिया। बारिश होने के बावजूद वह जिया रे...जिया रे गाना गाती रही। हालांकि आयोजन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था। आपको बता दे भामाशाह पार्क में चल रहे 5 दिवसीय मेरठ महोत्सव में आज यानि तीसरे दिन 23 दिसंबर को बालीवुड सिंगर नीति मोहन की प्रस्तुति दी। नैनों वाले ने फेम नीति मोहन यहां मेरठ वासियों के सामने अपने गीतों की प्रस्तुति दी।

वहीं महोत्सव में दिनभर आर्ट, क्राफ्ट और कल्चरल प्रस्तुतियां होंगी। नारी तू नारायणी, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण सहित उद्यमिता, स्वरोजगार जैसे विषयों पर इंटलेक्चुअल टॉक्स भी होंगे। ब्रॉस बैंड की प्रस्तुति भी होगी। दर्शक अपने परिवार सहित महोत्सव में जाकर दिन में भी मनोरंजन का लुत्फ ले सकते हैं।

नीति मोहन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने इश्क वाला लव से गायकी की दुनिया में कदम रखा और अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पहले गाने से ही लोगों के दिल में जगह बना ली। इसके बाद नीति ने जब तक है जान का गाना जिया रे गाया, जिसके बाद वे खूब मशहूर हुईं और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वे एक के बाद एक हिट गाने देती चली गईं, जिसके लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी मिले।

नीति मोहन के हिट गाने
नीति मोहन ने 2022 में आई फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का गाना मेरी जान गाया। आलिया भट्ट और शांतनु पर फिल्माया गया यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया और इस गाने ने नीति मोहन को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी दिलाया। इससे पहले नीति मोहन ने संजय लीला भंसाली की ही एक और फिल्म पद्मावत में भी नैनोवाले ने गाना गाया था। इसे भी लोगों ने खूब पसंद किया। नीति ने कई पार्टी सॉन्ग भी गाए हैं। 2014 की फिल्म गुंडे में उनका गाना तूने मारी एंट्रियां लंबे समय तक डिस्को में चला था।

नीति मोहन ने शाहरुख खान की पहली हैप्पी न्यू ईयर में मनवा लागे गाना भी गाया। नीति इसके साथ ही कई शो की जज भी बन चुकी हैं। वहीं बात करें गायकी का निजी जिंदगी के बारे में तो साल 2019 में नीति ने अभिनेता निहार पांड्या से शादी की थी। निहार और नीति ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। निहार पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी डेट कर चुके थे। नीति और निहार अब एक बच्चे के माता-पिता भी बन चुके हैं।