Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

सिंगर अरमान मलिक ने की शादी, गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ को बनाया जीवनसाथी

मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से गुरुवार को शादी कर ली है। 29 साल के अरमान मलिक और आशना श्रॉफ निजी समारोह में एक-दूजे के हुए। उन्होंने अपने फैन को ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी। 

उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरों के साथ पोस्ट में लिखा, "तू ही मेरा घर’। अरमान मलिक पीच कलर के शादी के जोड़े में बेहद ही कमाल के लग रहे थे। वहीं, आशना श्रॉफ नारंगी रंग के लहंगे में खूबसूरत लग रहीं थीं। 

दोनों ने 2017 में डेटिंग शुरू की और अगस्त 2023 में सगाई कर ली। उस समय अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ के लिए संगीत वीडियो जारी किया था। इसका टाइटल 'कसम से: द प्रपोजल' था।