Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पिता, कियारा आडवाणी ने दिया बेटी को जन्म

एक्टर-कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बुधवार को अपनी पहली संतान के जन्म की खुशखबरी दी। सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक संयुक्त पोस्ट के माध्यम से यह खबर साझा करते हुए दोनों ने बताया कि अब वे एक बेटी के माता-पिता बन चुके है। उन्होंने अपने-अपने ‘इंस्टाग्राम पेज’ पर पोस्ट किया, "हमारे दिल भर आए हैं और हमारी दुनिया सदा के लिए बदल चुकी है’’ 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों ने पहली बार फिल्म ‘शेरशाह’ (2021) में साथ में काम किया था। आडवाणी ने हाल में राम चरण की ‘गेम चेंजर’ में अभिनय किया था। 

वे अब यश अभिनीत ‘टॉक्सिक’ और ऋतिक रोशन तथा जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2’ में भी नजर आएंगी। मल्होत्रा की अगली फिल्म जान्हवी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी’ है। वह ‘विवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट" में भी अभिनय करते दिखाई देंगे।