Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ की शूटिंग पूरी, 2026 में इस दिन होगी रिलीज

Dhamaal 4:  फिल्म धमाल’ फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त की शूटिंग पूरी हो गई है, फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं और इसमें अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी एक बार फिर नजर आएंगे।

प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी, जिसमें इसकी बड़ी स्टारकास्ट नजर आई।

जारी किए गए कैरेक्टर पोस्टर्स में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के साथ रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि दिनेश आनंद भी दिखाई दिए।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “ये रही  Dhamaal4 की शूटिंग का अंत। अब शुरू होने वाला है धमाल!  Dhamaal4 ईद 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

अजय देवगन ने भी इस घोषणा को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “आज की ब्रेकिंग न्यूज, हमारी गैंग लेकर आ रही है… जल्द ही आपका दिल लूटने… और दिमाग भी।”

इस फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2007 की ‘धमाल’ से हुई थी, जिसके बाद ‘डबल धमाल’ (2009) और ‘टोटल धमाल’ (2019) रिलीज हुई थीं। ‘धमाल 4’ का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है।