Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

Bigg Boss 18 में आने के लिए तैयार है Shoaib Ibrahim, किया खुलासा

हाल ही में शोएब इब्राहिम को आने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट बताया गया था. हालांकि अभी तक मेकर्स या शोएब की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था. लेकिन अपने हालिया व्लॉग में शोएब को रसोई में अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ की मदद करते देखा गया था. आटा गूंधते समय दीपिका ने अपने पति के खाना बनाने के टैलेंट की तारीफ की और गलती से हिंट दे दिया कि शोएब बिग बॉस में जाने के लिए एकदम तैयार है.

हाल ही के एक व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से किचन में उनकी मदद करने के लिए कहा. जब वह दाल बाटी बना रही थी तो उन्होंने अपने पति से आटा गूंथने को कहा. शोएब उन्हें चिढ़ाते हुए पूछते है कि क्या उन्हें उनके खाना बनाने के टैलेंट पर शक है.

इसपर दीपिका उनकी तारीफ करते हुए कहती हैं, 'मैंने ये कभी नहीं बोला, मैं हमेशा बोलती हूं आप बहुत ही चालाक छुपरुस्तम हो. आपको सब आता है. फिर दीपिका कुछ डिश के नाम बताती हैं जो शोएब ने बनाए थे, जिससे दीपिका काफी खुश होती हुई नजर आती है. इसके बाद दीपिका कैमरे की तरफ देखकर कहती हैं, 'शोएब बिग बॉस के लिए तैयार हैं.'