Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

बॉक्स ऑफिस पर 'शैतान' का दबदबा कायम, किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Mumbai: सुपरनैचुरल थ्रिलर "शैतान" ने अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में अपने नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (एनबीओसी) में 24.41 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। इसके साथ इसकी कुल कमाई 106.01 करोड़ रुपये हो गई है। मेकर्स ने सोमवार को ये जानकारी दी।

अजय देवगन, ज्योतिका और आर. माधवन की इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 81.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज की प्रस्तुति, "शैतान" का प्रोडक्शन देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है।

'शैतान' ने अपने दूसरे हफ्ते में रविवार को 10.17 करोड़ रुपये और वीकेंड में कुल 24.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। विकास बहल के डायरेक्शन में बनी "शैतान", 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म "वाश" का हिंदी रीमेक है, जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और डायरेक्ट किया था।