Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की 'देवा' का जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रूपये

शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म "देवा" ने शनिवार को रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.78 करोड़ रुपये की कमाई की। निर्माताओं ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। एक्शन थ्रिलर फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से रॉय कपूर फिल्म्स ने निर्मित किया है।

ज़ी स्टूडियोज़ ने एक बैनर के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "भसड़ तो अभी शुरू हुई है! #देवा अब सिनेमाघरों में है, अपने टिकट बुक करें।"

रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित, जो "सैल्यूट" और "कायमकुलम कोचुन्नी" जैसी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ने "देवा" को "रोमांच और ड्रामा से भरपूर एक्शन फिल्म बताया।

फिल्म में शाहिद कपूर एक धाकड़ पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। वहीं पूजा हेगड़े पत्रकार की भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनेता पावेल गुलाटी और कुब्रा सैत भी हैं।