Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

शाहरुख खान ने सब्यसाची के डिजाइन के लिए 'मेट गाला 2025' में वॉक करने की पुष्टि की

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची के तैयार किए गए परिधान के लिए मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर वॉक करने की पुष्टि की है। शाहरुख इस बार
मेट गाला में डेब्यू करने जा रहे हैं।

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने सोमवार सुबह इस बारे में कंफर्म किया। उन्होंने सब्यसाची के लेबल के लोगो के साथ "किंग खान" और "किंग खान बंगाल टाइगर" कैप्शन के साथ दो इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कीं। बाद में सब्यसाची के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी ये पोस्ट साझा की गई।

शनिवार को शाहरुख और पूजा के न्यूयॉर्क पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शाहरुख खान के अलावा, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी इस साल समारोह में शामिल होंगे।