Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

शाहरुख खान ने पहलगाम आतंकी हमले को ‘हिंसा का अमानवीय कृत्य’ बताया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को ‘‘हिंसा का अमानवीय कृत्य’’ बताया और इस हिंसा में जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद से कश्मीर में सबसे बड़ा हमला है।

पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। शाहरुख ने हमले की निंदा करने के लिए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘‘पहलगाम में हुई हिंसा के कपटी और अमानवीय कृत्य पर दुख एवं गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे समय में, हम केवल पीड़ित परिवारों के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ इंसाफ सुनिश्चित करें।’’

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को जम्मू क्षेत्र के कई हिस्सों में पूर्ण बंद रहा। जम्मू शहर के अलावा रियासी, उधमपुर, कटरा, कठुआ और सांबा में भी बंद रहा। जम्मू शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।