Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

जल्द ही बनेगा शैतान का सीक्वल

इन दिनों अजय देवगन उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। ऐक्टर की फिल्म मैदान जल्द आने वाली है। मैदान का अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां से क्लैश होगा. फिल्म को लेकर इन दिनों हर कोई बात कर रहा है. लेकिन इसी बीच अजय देवगन की ‘शैतान’ पर एक ऐसा अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

‘शैतान’को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अजय देवगन और विकास बहल भी फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं इसलिए ‘शैतान’ के दूसरे पार्ट को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है. जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान भी किया जा सकता है।