Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

एनसीपी नेता और खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा में और ज्यादा इजाफा कर दिया गया है। सुपरस्टार के पनवेल फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी है। ताजा घटनाक्रम में नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी सुक्खा उर्फ ​​सुखबीर बलबीर सिंह को पनवेल टाउन पुलिस (नवी मुंबई) की एक टीम ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत से पकड़ लिया है। अधिकारी ने कहा कि उसने कथित तौर पर बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को खान को मारने की सुपारी दी थी।