Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

एनसीपी नेता और खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा में और ज्यादा इजाफा कर दिया गया है। सुपरस्टार के पनवेल फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी है।

ताजा घटनाक्रम में नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी सुक्खा उर्फ ​​सुखबीर बलबीर सिंह को पनवेल टाउन पुलिस (नवी मुंबई) की एक टीम ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत से पकड़ लिया है। अधिकारी ने कहा कि उसने कथित तौर पर बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को खान को मारने की सुपारी दी थी।