Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

सलमान खान के नाम पर चल रहे स्कैम, एक्टर ने जारी किया बयान

फिल्मी सितारों का नाम इस्तेमाल कर ठगी करने का धंधा कई सालों से चल रहा है. अक्सर लोग अपने फेवरेट स्टार के नाम पर ठग लिए जाते हैं. कुछ समय पहले शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के नाम पर हुई धोखाधड़ी की खबर सामने आई थी. अब ऐसी ही धोखाधड़ी के लिए सलमान खान का नाम इस्तेमाल किया गया है. 

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वो बहुत जल्द टीवी पर बिग बॉस 18 भी लेकर आने वाले हैं। एक समय ये खबर आ रही थी कि एक्टर अमेरिका में कंसर्ट करने वाले हैं। लेकिन अब उनकी टीम ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि एक्टर कोई यूएस टूर नहीं कर रहे।

सलमान की टीम ने जारी किए नोटिस में लिखा, ‘आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान या उनसे जुड़ी किसी कंपनी या उनकी टीम ने यूएस में कोई कॉन्सर्ट या अपीयरेंस ऑर्गनाइज नहीं किया है. कोई भी दावा जहां ये कहा जा रहा हो कि सलमान खान परफॉर्म करने वाले हैं- बिल्कुल गलत है. कृप्या इन पर भरोसा ना करें. ना ही इस तरह के किसी इ-मेल, मैसेज या विज्ञापन को मानें. इस तरह की झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ फ्रॉड का सख्त एक्शन लिया जाएगा.’