Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

सारा अली खान को मिला बड़ा सबक, प्रमोशन के दौरान जल गई एक्ट्रेस

नवाबों की बेटी सारा अली खान अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती है, एक्ट्रेस का नटखट अंदाज ऑडियंस को बेहद ही पसंद आता है। सारा अक्सर सोशल मीडिया पर फनी फनी रील्स डालकर लोगों को हंसाती भी रहती है , यहीं वजह है कि फैंस उन पर अपना प्यार लुटाते है। सारा ने अभी हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है लेकिन इस वीडियो से फैंस में खुशी नहीं बल्कि सारा के लिए चिंता उमड़ आई है । 

दरअसल, आने वाले दिनों में सारा दो फिल्मों में नजर आने वाली है। मर्डर मुबारक और ऐ वतन मेरे वतन एक्ट्रेस की दो अप्कमींग मूवी है। जिसका प्रमोशन करने में एक्ट्रेस इन दिनों लगी हुई है, इसी बीच सारा के साथ एक हादसा भी हो गया है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर दी है। 

वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया की उनका पेट किसी कारणवश जल गया है। अब कैसे जला क्या हुआ ये तो उन्होंने नहीं बताया लेकिन वीडियो देखने के बाद उनके फैंस घबरा जरूर गए है।