Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

सान्या मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने मुंबई में वोट डाला

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ​​ने मुंबई में वोट डाला। सान्या मल्होत्रा के साथ साथ जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने भी वोट डाला।  

मुंबई की छह सहित महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 13 पर वोटिंग जारी है।

24,553 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम छह बजे खत्म होगी।

जिन 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, नासिक, डिंडोरी और धुले सीटें शामिल हैं। 

कुल 2.46 करोड़ लोग 264 उम्मीदवारों कि किस्मत का फैसला कर रहे हैं।