Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बुरी तरह हुई फ्लॉप, जानें 9वें दिन की कमाई

सलमान खान की  ईद रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए संघर्ष कर रही है. इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन इस बार सलमान खान के स्टारडम का जादू भी नहीं चल पाया और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी खराब रिव्यू मिला. इसी के साथ ये फिल्म शुरू से ही कमाई के मामले में पिछड़ गई. चलिए यहां जानते हैं ‘सिकंदर’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘सिकंदर’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई?
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्मों के लोग दीवाने रहते हैं और उनकी मूवीज की रिलीज का इंतजार किया जाता है. ‘सिकंदर’ को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड थे लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म के दस्तक देते ही सारी एक्साइटमेंट छू मंतर हो गई. फिल्म को देख दर्शकों को निराशा हुई और इसी के साथ चौथे ही दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई और तब से ये सिंगल डिजीट में ही कमाई कर रही है. हालांकि संडे को ‘सिकंदर’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन दूसरे मंडे फिर इसकी कमाई चौपट हो गई.

  • ‘सिकंदर’ का पहले हफ्ते का कारोबार 90.25 करोड़ रुपये रहा था.
  • फिर छठे दिन इसने 3.5 करोड़ की कमाई की.
  • सातवें दिन ‘सिकंदर’ का कलेक्शन 4 करोड़ रुपये रहा.
  • 8वें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ कमाए.
  • वहीं अब फिल्म की रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
  • रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिकंदर’ ने रिलीज के 9वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की है.