Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सतीश कौशिक को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मुंबई में पटना शुक्ला की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। वह अपने भाई अरबाज खान का सपोर्ट करने आए थे, जो फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस कोर्ट रूम ड्रामा में रवीना टंडन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं, जिन्होंने अरबाज और सलमान के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान को इमोशनल होते हुए देखा गया। 

मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने सतीश कौशिक को याद किया और इमोशनल हो गए. सतीश कौशिक ने पटना शुक्ला में जज का रोल प्ले किया है। सतीश कौशिक को याद करते हुए सलमान खान ने मीडिया से कहा सतीश जी हमारे बड़े ही करीब थे सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपना हर प्रोजेक्ट अपनी मृत्यु से पहले ही पूरा कर लिया था। वह किसी का भाई किसी की जान थे।