Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बॉक्स ऑफिस की बड़ी हिट बनी सलार, बाहुबली ने फैन्स को दिया धन्यवाद

Salaar BoxOffice Collection: अभिनेता प्रभास ने सोमवार को अपने फैन को नए साल की शुभकामनाएं दीं और उनकी न्यू रिलीज 'सलार: पार्ट वन - सीजफायर' पर प्यार बरसाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सलार: पार्ट वन - सीजफायर 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

काल्पनिक शहर खानसार की पृष्ठभूमि में बनी ‘सलार: पार्ट वन - सीजफायर’ दो दोस्तों देवा (प्रभास) और वर्धा (पृथ्वीराज) के इर्द-गिर्द घूमती है।

प्रभास ने नए साल का संदेश इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 'बाहुबली' स्टार ने लिखा, "जबकि मैं खानसार के भाग्य का फैसला कर रहा हूं, आप सब आराम से बैठें और शानदार नया साल मनाएं! #SalaarCeaseFire को बड़ी सफलता बनाने के लिए धन्यवाद।"

प्रोडक्शन बैनर होम्बले फिल्म्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 178.7 करोड़ रुपये कमाए, जो 2023 में किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ शुरुआती आंकड़े का रिकॉर्ड है। फिल्म में श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। ये फिल्म तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ हुई थी।